पत्नी का फोटो लगाकर रील बनाने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक द्वारा पत्नी का फोटो लगाकर अश्लील गाने पर रील बनाए जाने के मामले में कलवारी पुलिस ने रियाज अहमद के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है । कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी पत्नी का फोटो लगाकर अश्लील गानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था । पति के इस हरकत से नाराज पत्नी ने थाना क्षेत्र के गायघाट चौकी इंचार्ज व थाना कलवारी तथा पुलिस अधीक्षक समेत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के जरिये शिकायती पत्र भेजकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी । कलवारी थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर पंजाब प्रांत में रह रहे कलवारी थानाक्षेत्र के निवासी रियाज अहमद पुत्र असलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
What's Your Reaction?

