बच के रहना रे.....दाई लगा रही एंटी रैबीज़ वैक्सीन ?

Feb 28, 2025 - 00:30
Feb 28, 2025 - 00:36
 0  273
बच के रहना रे.....दाई लगा रही एंटी रैबीज़ वैक्सीन ?

असलम खान INewsUP

भानपुर बस्ती । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली में अप्रशिक्षित दाई के द्वारा एंटी रैबीज़ वैक्सीन लगाने की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है । गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल होने लगा जिसमें एक महिला कुत्ता काटने पर वैक्सीन लगवाने सीएचसी रुधौली पहुंची और इंजेक्शन लगाने की बात करने लगी । इधर उधर देख एक अप्रशिक्षित दाई ही महिला को वैक्सीन देने को तैयार हो गई और उसे तत्काल वैक्सीन लगाने लगी, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । क्षेत्र के सत्यराम ,रोहित,सरफराज आदि तीमारदारों का कहना है कि वायरल वीडियो में एक अप्रशिक्षित दाई के द्वारा किसी के जिंदगी के साथ मौत का खेल क्यों खेला जा रहा है, कौन उसे ऐसा करने में सहयोग कर रहा है । यदि अप्रशिक्षित दाई से वैक्सीन लगाने का काम बंद नहीं किया गया तो आंदोलन को उग्र होंगे । 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow