सड़क हादसे में घायल संतोष की इलाज के दौरान मौत,नौरहनी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Feb 27, 2025 - 12:40
 0  189
सड़क हादसे में घायल संतोष की इलाज के दौरान मौत,नौरहनी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के बनकटी कस्बा निवासी सुनील गोंड के 17 वर्षीय पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई, जिसका गुरुवार को सरयू नदी के नौरहनी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया । जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह संतोष कुमार पुत्र सुनील गोंड अपने कुछ दोस्तों के साथ पड़ोसी जनपद संतकबीरनगर के तामेश्वरनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि पर आयोजित मेले में गया हुआ था , दोपहर करीब दो बजे मेला से वापस लौटते समय खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर स्थित भक्ता गाँव के पास तेज रफ्तार वाहन ने संतोष की बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे संतोष अपने साथियों के साथ सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया, राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया । जहां चिकित्सकों ने संतोष की हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जबकि अन्य साथियों को मामूली चोटें होने के चलते इलाज कर घर भेज दिया । स्वजनों ने बताया कि बुधवार की देर रात इलाज के दौरान संतोष की मृत्यु हो गई ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow