विद्यालय के प्रवेश द्वार पर निर्माण रोकने को लेकर एसडीएम से मिले सभासद व वार्ड वासी

Sep 24, 2024 - 22:22
 0  245
विद्यालय के प्रवेश द्वार पर निर्माण रोकने को लेकर एसडीएम से मिले सभासद व वार्ड वासी

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी । नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड स्थित कंपोजिट स्कूल के प्रवेश द्वार पर सोमवार से शुरू हुए पक्का निर्माण कार्य को रोकवाने को लेकर वार्ड सभासद के साथ आधा दर्जन वार्ड वासियों ने एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा । पत्र का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल समेत लालगंज थानाध्यक्ष को जांच कर निर्माण कार्य रोकवाते हुए अग्रेत्तर कार्यवाही हेतु आख्या मांगा।  बस्ती महुली मार्ग पर स्थित बनकटी नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड में स्थित कम्पोजित स्कूल परिसर में बीआरसी कार्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा छात्रावास आदि भवन स्थित है, जहां आने जाने के लिए दो गेट बनाए गए थे, एक गेट कस्तूरबा विद्यालय व बीआरसी के लिए तथा दूसरा गेट कम्पोजिट स्कूल के लिए था । सोमवार को पुराने गेट के प्रवेश द्वार को बंद करते हुए गेट पर एक कमरे का निर्माण कार्य हो रहा था, सभासद शबनम बानों ने विरोध स्कूल गेट पर हो रहे निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव व बीएसए अनूप कुमार सहित अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया तथा निर्माण कार्य रोके जाने की मांग की, किन्तु कोई पहल नहीं की गई ।  मंगलवार को सभासद सहित वार्डवासियों ने एसडीएम सदर से मिलकर शिकायती पत्र सौंपते हुए निर्माण रोकने की मा‌ंग की ।        

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow