बच्चों ने केक काटकर मनाया राजू मीना का जन्मोत्सव

Sep 24, 2024 - 22:19
 0  67
बच्चों ने केक काटकर मनाया राजू मीना का जन्मोत्सव

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी। संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में राजू मीना जन्मोत्सव के मुख्य अतिथि सम्राट अशोक इण्टर कालेज की प्रधानाचार्य नीलम मौर्य व विशिष्ट अतिथि प्रबंधक डा० अनिल कुमार मौर्य व पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद चौधरी,प्रधानाध्यापक मो. इकबाल सहित स्कूली बच्चों द्वारा केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,दहेज एक सामाजिक कुप्रथा है, बाल विवाह से होने वाला कुप्रभाव, माहवार स्वच्छता प्रबंधन,नशा करें नाश, आत्मरक्षा के उपाय ,व्यक्तिगत सुरक्षा ,पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजय बहादुर शुभम प्रथम खुशबू अन्जू द्वितीय अन्जू स्नेहा तृतीय स्थान पर रहे छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा संमानित किया गया । मीना राजू के बारे में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल ने बताया यह मंच 8 से 18 साल की स्कूल जाने वाली किशोरियों एवं बालिकाओं का ऐसा समूह है जो बालक बालिकाओंको अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करता है सन 1990 में यूनिसेफ द्वारा मीना के पहल की शुरुआत की गई इसका उद्देश्य था बच्चों को अधिक से अधिक जानकारी देना लड़कियों के बीच का भेद भाव मिटाना मीना नव वर्ष की एक लड़की है जो यूनिसेफ की एक परिकल्पना है उमंग और उत्साह से भरी हुई है जिसकी सोच सकारात्मक है जो प्रश्न पूछने पर झिझकती नहीं है जो कमजोर वर्ग के लिए हमेशा आवाज उठाती है दूसरों की आवश्यकता के लिए संवेदनशील है परिजन मित्रों और समाज की सहायता करने में तत्पर है बालिकाओं की प्रतीक है जो लैंगिक भेदभाव की शिकार है जिसके कारण व स्कूली शिक्षा से वंचित है , कितनी ही ऐसी मीनाए हैं जिससे हमें शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ना है किसी भी राष्ट्र का मुख्य विकास का मुख्य आधार वहां की शिक्षा व मातृ शक्ति होती है । प्रधानाचार्य ने कहा कि इतनी कमजोर मत बनो कि तुम्हें जिन्दगी जीने के लिए किसी के सहारे की जरूरत पड़े आप सब इतनी मजबूत बनो कि किसी को तुम्हारे सहारे की जरूरत पड़े उन्होंने सभी से अपील की बेटियों को उड़ने दो (आगे बढ़ने दो) उन्होंने महिला सुरक्षा एवं सहायता चक्र पर विस्तार से बताया । राजेंद्र चौधरी ने गाँव की महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, वीमेन पावर लाइन और महिला हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 112 पुलिस आपात कालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। । इस अवसर पर सुनीता चौधरी , रंजना देवी , कमलेश्वर प्रसाद ,विनोद कुमार, विनय शंकर पांडेय, ऋषभ कुमार आदि उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow