पुलिस ने समझा मां का दर्द, मासूम की तलाश कर परिजनों को सौंपा

Jun 3, 2025 - 16:04
 0  46
पुलिस ने समझा मां का दर्द, मासूम की तलाश कर परिजनों को सौंपा

रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के कोइलवां से लापता हुआ था 5 वर्षीय मासूम

 अजमेर अली INewsUP

 ब्यूरो चीफ, गोरखपुर। सरकार महिलाओं को लगातार सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है उन्होंने सेना व पुलिस विभाग में बड़े में भर्ती का मौका दे रही है अब तो महिलाओं को राजनीति में भी 33% का आरक्षण सरकार दे रही है। महिलाओं को राजनीतिक से लेकर सेना और पुलिस विभागों में सेवा करने का मौका मिल रहा है । यही वजह है कि रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के ग्राम कोईलहवा से लापता 5 वर्षीय बालक को तलाश के लिए महिला उपनिरीक्षक प्रीति विश्वकर्मा अपने हमराह हेड कांस्टेबल नीलम शुक्ला, कांस्टेबल श्याम यादव, कांस्टेबल राहुल के साथ मिलकर घंटो प्रयास करने के बाद पांच वर्षीय बालक को तलाश करने में सफलता हासिल की ।एक वर्दीधारी मां ने उस माँ के दर्द को समझा जो सिर्फ एक माँ अपने बच्चों के बिछड़ने पर दर्द महसूस करती है उसे दर्द को समझते हुए महिला उप निरीक्षक प्रीति विश्वकर्मा ने समझा और उस माँ के उदास चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास किया। महिला को जब उसका 5 वर्षीय मासूम उसकी नजरों के सामने आया तो महिला और उसके परिजनो ने गोरखपुर पुलिस को दिल से धन्यवाद दिया और प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था की जमकर प्रशंसा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow