कुटीर उद्योग बना अवैध मिट्टी खनन का कारोबार, मूक दर्शक बना महकमा
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । मुंडेरवा थानाक्षेत्र के अशरफपुर में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार कुटीर उद्योग की तरह दिन रात फल फूल रहा है । लेकिन जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है । दिनोरात इलाके के खनन माफिया जेसीबी व लोडर के सहारे सैकड़ों ट्राली मिट्टी खोदाई कर बेच रहे हैं । रविवार को मुंडेरवा थानाक्षेत्र के गंगौरी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव अशरफपुर (बड़ा पुरवा) के पास मिट्टी खोदाई करते जेसीबी का वीडियो व फोटोज़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को होने के बावजूद मिट्टी खोदाई रुकने का नाम नहीं ले रहा है । चर्चा है कि इतने बड़े पैमाने पर मिट्टी खोदाई का कारोबार करने वाले के माथे पर शिकन व स्थानीय पुलिस से डर क्यों नहीं? कहीं प्रशासन ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति तो नहीं दी जिससे खनन माफिया धड़ल्ले से धरती का सीना छलनी कर रहा है ।
What's Your Reaction?

