शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं बकरीद का त्यौहार, खुले में ना करें कुर्बानी-- शशांक शेखर

Jun 1, 2025 - 21:27
Jun 1, 2025 - 21:48
 0  160
शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं बकरीद का त्यौहार, खुले में ना करें कुर्बानी-- शशांक शेखर

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी बस्ती । लालगंज पुलिस ने बकरीद पर्व के दृष्टिगत रविवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक कर उपस्थित जनों को बकरे की कुर्बानी देने के दौरान विभिन्न सावधानियां बरतने का निर्देश दिया । प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 7 जून को ईदुल अज़हा की नमाज के बाद होने वाले बकरे की कुर्बानी खुले स्थान पर ना करें तथा बकरे के अवशेष को जमीन में दफन कर दें, जिससे पास पड़ोस में किसी को कोई परेशानी ना हो । वहीं यह भी कहा कि लालगंज पुलिस इदुल अज़हा की नमाज़ व कुर्बानी शांतिपूर्ण ढंग से कराने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है । किसी भी तरह की अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी । अफवाह फैलाने वालों की सूचना तत्काल दें जिससे समय रहते उस पर नियंत्रण पाया जा सके । इस मौके पर उपनिरीक्षक रामानन्द सिंह, अनस अख्तर, प्रदीप कुमार सिंह, राजेश विश्वकर्मा, बृज मोहन सिंह, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय सहित क्षेत्र के मोहम्मद याकूब, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद अंजुम, शकील अहमद, चमन, मोहम्मद एखलाक, मोहम्मद जहीर, अब्दुल अलीम आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow