25वें दिन भी पुलिस की गिरफ्त से दूर मासूम के कातिल

Jun 11, 2025 - 23:16
 0  236
25वें दिन भी पुलिस की गिरफ्त से दूर मासूम के कातिल

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी । लालगंज थानाक्षेत्र में 18 मई को 5 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी व हत्या का अभियुक्त 25वें दिन भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है । जबकि बस्ती पुलिस की 8 टीमें व दर्जनों पुलिस कर्मी दरिंदे की तलाश में दिन रात जुटे हुए हैं । पुलिस की हर जांच पड़ताल व तहकीकात में सहयोग कर रहे ग्रामीणों का भरोसा पुलिस पर कायम है । भीषण गर्मी और मच्छरों के प्रकोप के बीच मासूम के कातिल की तलाश में जुटी पुलिस टीमों का मेहमत देख ग्रामीण घटना के पर्दाफाश की उम्मीद लगाए बैठे हैं । प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि स्थानीय पुलिस व 8 पुलिस टीमों के साथ ही जिले के आला अधिकारियों द्वारा घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है । गाँव के 41 लोगों का डीएनए टेस्ट हेतु सैम्पल भेजा जा चुका है, वहीं 14 लोगों के जांच रिपोर्ट में विलंब होने पर डीआईजी स्तर से रिमाइंडर किया जा चुका है। बताते चले कि लालगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में बीते 18 मई की दोपहर 5 वर्षीय अपनी दादी की तलाश में घर से निकली और शाम तक वापस नहीं लौटी । पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजबीन करने पर देर रात करीब 12 बजे घर के पास 200 मीटर दूर एक कब्रिस्तान में उसका शव बरामद हुआ । लालगंज पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow