गरीब का सहारा बने समाजसेवी मनोज ने उठाया शादी का खर्च
असलम खान INewsUP
भानपुर बस्ती । रुधौली थाना क्षेत्र के पिपरपाती खुर्द निवासी समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने एक बार फिर मानवता की मिशाल कायम करते हुए गरीब परिवार की बेटी के विवाह का खर्च अपने सिर ले लिया । थानाक्षेत्र के छतरिया निवासी छठीराम शर्मा की पुत्री के विवाह का खर्च समाजसेवी मनोज चौधरी ने उठाया और विवाह सम्पन्न हो गया । जानकारी के मुताबिक छठीराम की माली हालत काफी कमजोर थी जिसके चलते बेटी का विवाह कठिनाई भरा लग रहा था । चर्चा है कि जब यह जानकारी समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी को हुई तो उन्होंने अपने प्रतिनिधि गिरजाशंकर गौड़ उर्फ छोटे नेता के माध्यम से पूरे विवाह समारोह के भोजन की व्यवस्था करवाई। गिरजाशंकर गोंड उर्फ छोटे नेता ने मौके पर पहुँचकर समस्त व्यवस्था का निरीक्षण किया और अहम भूमिका निभाते हुए हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया।
What's Your Reaction?

