करंट की चपेट में आकर झुलसे लाइनमैन,हालत गंभीर
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । लालगंज थानांतर्गत बनकटी कस्बा के दलित मुहल्ले के पश्चिम तरफ गेहूँ के खेत में नीचे लटक रहे एलटी तार को ऊपर चढ़ा रहे लाइनमैन घनश्याम चौधरी व उनके बड़े भाई घनश्याम चौधरी एचटी लाइट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए, जिसमें घनश्याम का हाथ, पैर व सिर बुरी तरह झुलस जबकि राधेश्याम को मामूली चोट आई है । मुहल्ले वासियों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से पीएचसी बनकटी पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है । जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब 5 बजे संविदा लाइनमैन राधेश्याम चौधरी अपने छोटे भाई घनश्याम को साथ लेकर बनकटी कस्बे के पश्चिम तरफ गेहूँ के खेत में विद्युत पोल से नीचे लटक रहे एक एलटी तार को ऊपर चढ़ाकर पोल से बांध रहे थे,इस दौरान वे एचटी तार के चपेट में आकर झुलस गए । प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो घनश्याम लटक रहे एलटी तार को पोल पर बांधने के दौरान जैसे ही तार लेकर चढ़े कि अचानक उनके हाथ से तार छूटकर नीचे पहुंच गया और जम्प मारकर फिर से ऊपर पहुंच गया । इस बीच तार जम्पिंग के दौरान नीचे खड़े राधेश्याम व एचटी सप्लाई की तार के संपर्क में आने से घनश्याम बुरी तरह से झुलस कर नीचे गिर गये । मुहल्ले वासियों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया ।
What's Your Reaction?

