अज्ञात युवकों ने की दुकान में घुसकर दुकानदार के बेटे की पिटाई

Feb 4, 2025 - 13:21
Feb 4, 2025 - 13:42
 0  438
अज्ञात युवकों ने की दुकान में घुसकर दुकानदार के बेटे की पिटाई

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के बनकटी कस्बे में किराना की दुकान चला रहे दुकानदार के बेटे की आधा दर्जन अज्ञात युवकों ने पिटाई कर दी, जब तक आसपास के लोग पहुँचते सभी मौके से फरार हो गए लेकिन दुकान में घुसकर पिटाई की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । जानकारी के मुताबिक बनकटी कस्बा निवासी शिव शंकर अग्रहरी उर्फ गुड्डू बनकटी कस्बे की पुराना लालगंज थाना मोड़ पर किराने की दुकान चलाते हैं, मंगलवार की सुबह आधा दर्जन युवकों ने उनके 17 वर्षीय बेटे प्रिंस अग्रहरी की दुकान में घुसकर पिटाई कर फरार हो गए । लालगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे एक नम्बर से व्हाट्सएप कॉल आया । कुछ देर बाद आधा दर्जन युवक दुकान पर पहुंचे और बेटे प्रिंस से बातचीत करते हुए काउंटर पार कर दुकान में पहुंचकर पिटाई कर दिया । लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व तहरीर के आधार पर घटना के सभी बिंदुओं की जांचकर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है,

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow