फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर जागरूकता अभियान,सरकारी मुलाजिम किसानों के द्वार

Feb 3, 2025 - 15:39
 0  195
फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर जागरूकता अभियान,सरकारी मुलाजिम किसानों के द्वार

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी, बस्ती । विकास खण्ड बनकटी में फ़ार्मर रजिस्ट्रेशन से छूटे किसानों को जागरूक कर उनका रजिस्ट्रेशन कराने के लिए तहसील प्रशासन तरह तरह के नायाब तरीके अपना रहा है , कभी अखबारों में इस्तेहार देकर तो कभी लाउडस्पीकर से एलान कर रजिस्ट्रेशन कराने को जागरूक किया जा रहा है लेकिन फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रगति जस की तस बनी हुई है । बनकटी विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सुरेंद्र कुमार चौधरी की अगुवाई में सोमवार को कृषि विभाग की टीम बनकटी नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड में पहुंच गई और राजस्व गांव सजनाखोर, बढ़ौनी व बनकटी में किसानों के घर जाकर उनसे संपर्क किया तथा फ़ार्मर रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर जागरूक किया । एडीओ एजी ने बताया कि बनकटी के 388 किसानो के सापेक्ष महज 17 ने फार्मर रजिस्ट्रेशन कराया है, यदि सीघ्र रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ तो किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में काफी परेशानी होगी । इस अवसर पर ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर अखिलेश चन्द्र यादव व कृषि प्राविधिक सहायक दीपक गौतम तथा अजय कुमार शामिल रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow