दवा लेकर लौट रहे युवक की पिटाई,मुकदमा दर्ज

Nov 5, 2024 - 22:47
 0  73
दवा लेकर लौट रहे युवक की पिटाई,मुकदमा दर्ज

अश्विनी कसौधन INewsUP

बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के पूरे चेतन निवासी अशोक निषाद ने छावनी पुलिस को तहरीर देकर तीन सगे भाइयों सहित चार के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है । पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विक्रमजोत बाजार से दवा लेकर अपनी मौसी के घर कल्याणपुर जा रहे थे, मौसी के घर से कुछ दूरी पर ही था कि विक्रमजोत निवासी संत कुमार उर्फ संतू सिंह व उनके दो अन्य भाई सुनील सिंह एवं संजीत सिंह तथा कंवलपुर निवासी निलेन्द्र अग्रहरि ने रास्ते में ही जबरन रोककर मारने पीटने व गाली गलौज देने लगे तथा जान से मारने की धमकी दी । तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow