छत की कुंडी में लटकता मिला विवाहिता का शव
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के हर्रैया गांव निवासी सुकन्या पत्नी राजन का सोमवार की सुबह करीब 10 बजे छत की कुंडी में दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ शव मिला, सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस व क्षेत्राधिकारी रुधौली सहित फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जानकारी के मुताबिक संतकबीरनगर जिले के महुली थानांतर्गत शिवबखरी गाँव निवासी रामचंदर की 20 वर्षीय बेटी सुकन्या की शादी चार माह पूर्व जुलाई माह में लालगंज थानांतर्गत हर्रैया गाँव निवासी राजन पुत्र जगमोहन से हुई थी । शादी के एक माह बाद 24 अगस्त को राजन मुम्बई चला गया तथा सुकन्या अपने ससुराल में ही सास,ननद,देवर व ससुर के साथ रह रही थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह परिवार के सभी खेत में धान की कटाई करने चले गए जबकि सुकन्या अकेली घर पर थी । करीब दस बजे खेत से लौटे देवर ने बरामदे में छत की कुंडी से फंदे के सहारे लटकता चिल्लाने लगा और खेत में काम कर रहे स्वजनों को सूचित किया । लालगंज थानाध्यक्ष सुनील गोंड ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आते ही घटना के कारणों की जानकारी हो पायेगी, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।
What's Your Reaction?

