दीपोत्सव पर स्कूली बच्चों ने बनाई रंगोली व रंग बिरंगे दीप जलाये
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । बनकटी विकास खण्ड के कम्पोजिट स्कूल देवमी में दीपावली पर्व पर छात्र छात्राओं द्वारा रंगोली सजाकर व रंग बिरंगे दीप जलाकर दिवाली मनाई गई तथा रंगोली सजाओ, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद चौधरी व विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने स्कूल परिसर से बसी हुई घुमन्तू जाति के बच्चों व उनके अभिभावको को मिष्ठान तथा पटाखे वितरित किया गया तथा रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता का अवलोकन किया गया । रंगोली प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्रा स्नेहा, रिया व प्रतिभा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अपर्णा, अर्पिता व शहजादी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । वहीं निकेश गुप्ता,वंदना,रचना,शुभम,निधि व काजल तथा विजय बहादुर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । प्राथमिक संवर्ग से निधि व संजू तथा निधि ने प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान रंगोली तथा पोस्टर प्रतियोगिता में प्राप्त किया ।
What's Your Reaction?

