जहरीला पदार्थ खाने के तीसरे दिन युवक की अस्पताल में मौत
आलोक बरनवाल INewsUP
रुधौली बस्ती । थाना क्षेत्र के सुरवार खुर्द में 35 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खाने के तीसरे दिन इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक सुरवार खुर्द के गब्बर उर्फ अमित पुत्र शिवनाथ ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था जिससे उनकी हालत गंभीर होने पर स्वजन सीएचसी रुधौली ले गए थे जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया यहां से भी डाक्टर ने ओपेक कैली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था जहां इलाज के दौरान मंगलवार भोर में युवक की मृत्यु हो गई।मृत्यु की खबर से पत्नी रागनी,माता गेना देवी समेत स्वजन का राे- रो कर बुरा हाल रहा। मृतक मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था उसके दो बेटा बेटी है। प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई लिखित सूचना नहीं मिली है।
What's Your Reaction?

