झाड़ू लगाने से उड़ी धूल तो भतीजी सहित बड़े भाई व भाभी को पीटा, मुकदमा दर्ज

Oct 19, 2024 - 20:05
 0  134
झाड़ू लगाने से उड़ी धूल तो भतीजी सहित बड़े भाई व भाभी को पीटा, मुकदमा दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी । लालगंज थानाक्षेत्र के डड़ियां उर्फ चकदूलम गांव में झाड़ू लगाते समय धूल उड़ने की बात को लेकर देवरानी व जेठानी में कहासुनी हुई, वाद विवाद से नाराज देवर ने देर शाम काम से लौटे बड़े भाई समेत भोजन बना रही भाभी व भतीजी को पीटकर घायल कर दिया । गंभीरावस्था में ग्रामीणों ने तीनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया था । घटना के पांच दिन बाद इलाज कराकर लौटे दम्पति ने लालगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की, तहरीर पाकर शनिवार को लालगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की विभिन्न धाराओं में मुदकमा दर्ज कर लिया । जानकारी के मुताबिक डड़िया उर्फ चकदूलम गाँव निवासी निरहा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 अक्टूबर की शाम वह अपने घर के सामने झाड़ू लगा रही थी कि धूल उड़ने से देवरानी रेनू देवी व देवर हनुमान गाली गलौज देने लगे । देर शाम करीब 8 बजे पति के लौटने पर हनुमान व उसकी पत्नी रेनू एक राय होकर घर में घुसकर बड़े भाई शिवनारायण के सिर पर लाठी से वार कर दिया जिससे वे वहीं गिर पड़े । चीक सुनकर पहुंची तो निरहा देवी सहित भतीजी ममता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया । थानाध्यक्ष प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow