फंदे से लटककर हुई थी विवाहिता की मौत,पीएम रिपोर्ट में खुलासा

Nov 5, 2024 - 23:08
 0  247
फंदे से लटककर हुई थी विवाहिता की मौत,पीएम रिपोर्ट में खुलासा

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी । लालगंज थानाक्षेत्र के हर्रैया गांव में सोमवार की सुबह 20 वर्षीय नव विवाहिता का शव बरामदे के छत की कुंडी से फंदे के सहारे लटकता मिला था, जिसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गले में फंदा लगाने से हुआ पाया गया । पोस्टमार्टम के बाद दूसरे दिन मंगलवार को स्वजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया । जानकारी के मुताबिक संतकबीरनगर जिले के महुली थानांतर्गत शिवबखरी गाँव निवासी रामचंदर की 20 वर्षीय बेटी सुकन्या की शादी चार माह पूर्व जुलाई माह में लालगंज थानांतर्गत हर्रैया गाँव निवासी राजन पुत्र जगमोहन से हुई थी । शादी के एक माह बाद 24 अगस्त को राजन मुम्बई चला गया तथा सुकन्या अपने ससुराल में ही सास,ननद,देवर व ससुर के साथ रह रही थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह परिवार के सभी खेत में धान की कटाई करने चले गए जबकि सुकन्या अकेली घर पर थी । करीब दस बजे खेत से लौटे देवर ने बरामदे में छत की कुंडी से फंदे के सहारे लटकता देख चिल्लाने लगा और खेत में काम कर रहे स्वजनों को सूचित किया । एसओ लालगंज सुनील कुमार गोंड ने बताया कि मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे के सहारे लटकने से मौत का कारण स्पष्ट हुआ है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow