धान की खड़ी फसल जबरिया काट ले जाने का आरोप, चार पर मुकदमा

Nov 5, 2024 - 23:06
 0  80
धान की खड़ी फसल जबरिया काट ले जाने का आरोप, चार पर मुकदमा

सरताज आलम INewsUP

बस्ती । कलवारी थाना क्षेत्र के राजपुरवा निवासी 70 वर्षीय वृद्ध ने गांव निवासी चार लोगों पर खेत में खड़ी धान की फसल काट ले जाने व पूछताछ करने घर पहुंचने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में 74 वर्षीय फौदू ने कहा है कि बिना बताए इसी गाँव निवासी शिवपूजन, करन व रामसुभग तथा राम भवन ने लेखपाल व काननूगो से विवादित जमीन गाटा संख्या 86 की पैमाइश करा लिया। जबकि उक्त गाटा संख्या के सम्बन्ध में न्यायालय में वाद लम्बित है। इतना ही नहीं गाटा संख्या 87 में लगी धान की फसल को काटकर नुकसान कर दिया। जब इस बारे में वह आरोपियों के घर पूछने गया तो उनके द्वारा उसे गाली और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow