सर्पदंश से महिला की हालत बिगड़ी
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी 35 वर्षीय गीता देवी को शनिवार की सुबह बखार से गेहूं निकालते समय अंगुली में सांप ने डंस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन संतकबीरनगर ले गए। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, हरैया ग्राम पंचायत के मुरादपुर राजस्व गांव निवासी 35 वर्षीय गीता देवी पत्नी इंदल शनिवार क सुबह बखार से गेहूं निकाल रही थीं। इस दौरान कुछ गेहूं जमीन पर गिर गया, जिसे वह बटोर रही थीं। जैसे ही बखार के नीचे हाथ ले गईं, तभी नीचे छिपे सांप ने अंगुली में डंस लिया।
What's Your Reaction?

