दुर्गा पूजा पांडालों व मूर्ति विसर्जन स्थलों का सीओ ने किया निरीक्षण
अजमेर अली INewsUP
गोरखपुर । दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा को शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के बीच सम्पन्न कराने के साथ ही सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने थाना प्रभारी गुलहरिया जितेन्द्र कुमार सिंह के साथ गुलहरिया क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। सीओ गोरखनाथ ने दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह दुर्गा पूजा और विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए गोरखनाथ सर्किल में पूरी तरह से नज़र बनाये हुए है गुलहरिया थाना क्षेत्र के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया तो वही मूर्ति विसर्जन वाले स्थानों बासस्थान, बरगदही, तरकुलहा रोहुआ घाट आदि स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया पूजा पंडालों के निरीक्षण के दौरान सीओ गोरखनाथ ने दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सचिव एवं सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से विद्युत शॉर्ट सर्किट रोकने को लेकर पूजा पंडाल में सभी उपाय करेंगे आग से बचाव हेतु पुख्ता इंतजाम रखेंगे। दुर्गा पूजा के दौरान होने वाले भीड़ को देखते हुए पूजा कमेटी अपने स्तर से वालंटियर तैनात रखेंगे ताकि कहीं पर किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। दुर्गा पूजा कमेटी के लोग पुलिस प्रशासन को सहयोग करेंगे ताकि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण भक्ति पूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके। पूजा पंडाल में सीसीटीवी अनिवार्य रूप से लगाएंगे एवं सभी गतिविधि को कैमरा में कैद करेंगे। कहीं से किसी प्रकार की सूचना मिलेगी तो उस सूचना को संबंधित पुलिस पदाधिकारी को जानकारी देंगे। इंस्पेक्टर गुलहरिया जितेंद्र कुमार सिंह ने भी दुर्गा पूजा समिति के लोगो से कहा कि गुलहरिया थाने पर आप सभी को मीटिंग में जो निर्देश दिए गए थे उसका आप सभी पालन करेंगे पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर के हर गतिविधियों पर नज़र बनाये हुए है आप सभी अपनी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वाहन करेगे।
What's Your Reaction?

