सरकारी धन डकार गए प्रधान, जानें अफसर क्यों हैं मेहरबान
सूरज मिश्रा INewsUP
कुदरहा बस्ती । कुदरहा विकास खण्ड के ठोकवा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत डीएम से की गई है , शिकायती पत्र में लिखा गया है कि ग्राम पंचायत में अधूरी नाली निर्माण, चकरोड की जुताई कराकर मिट्टी कार्य दिखाना तथा बिना काम कराए ही भुगतान ले लिया गया है । शिकायत कर्ता का कहना है कि शिकायत पर टीम गठित कर डीएम के आदेश पर जांच तो हुई लेकिन दोषियों पर अबतक कोई कार्यवाही नहीं हुई । शिकायत कर्ता अमर पांडेय ने डीएम अंद्रा वामसी को लिखित शिकायत पत्र भेजकर जांचोपरांत कार्यवाही न होने से नाराजगी जताते हुए आरोपित के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है । अमर पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायत में ट्रेक्टर से चकरोड की जुताई करवाकर मिट्टी कार्य करने का सरकारी धन निकलवा लिया गया और कहीं आधा अधूरा नाली निर्माण कार्य कराकर रुपये का बंदरबांट किया गया है । वहीं शौचालय के नाम पर भी लाखो रुपया डकार लिये जाने का आरोप अमर पांडेय ने लगाया है । नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान जी कहते है कि अपना विकास तो गांव का विकास.... ,विकास की ऐसी गंगा प्रधान व सचिव मिलकर बहा रहे हैं कि दोनों भ्रष्टाचार की गंगा में जमकर डुबकी लगा रहे है।
What's Your Reaction?

