एसपी आफिस के सामने विरोध प्रदर्शन कर किया नारेबाजी

Oct 6, 2024 - 08:25
 0  67
एसपी आफिस के सामने विरोध प्रदर्शन कर किया नारेबाजी

अजमेर अली INewsUPगोरखपुर - पैगम्बर मुहम्मद साहब के खिलाफ अपमान जनक टिप्पणी करने वाले नरसिंहानन्द के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर समुदाय के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया । बातचीत में प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पैगम्बरे इस्लाम के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल निंदनीय है तथा किसी धर्म विशेष को टारगेट कर अभद्र टिप्पणी करना तथा धार्मिक भावना को भड़काना नरसिंहानंद की आदत है, इसके पहले से भी उनके खिलाफ दर्जनों मामले में मुकदमा दर्ज हैं और कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। वहीं यह भी कहा कि सरकार का सबका साथ सबका विकास का दावा झूठा होने व भारतीय संस्कृति में संविधान सभी धर्मों को बराबर का सम्मान व प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक आजादी देने की बात कही । एसपी कार्यालय गेट पर प्रदर्शन में मौजूद समुदाय के लोगों ने मांग करते हुए है कि नरसिंहानन्द जैसे लोग देश के हिन्दू मुस्लिम मे नफरत फैला रहे हैं, ऐसे लोगों पर NSA के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे सभी धर्मों मे प्रेम व सद्भावना बनी रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow