झोपड़ी में लगी भीषण आग, आटा चक्की समेत गेहूं व सरसों जले
राजन चौधरी INewsUP
लालगंज, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के खखरा अमानाबाद गांव में शुक्रवार की रात करीब 9 बजे झोपड़ी में आग लग गई और थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । जिससे झोपड़ी में संचालित आटा पिसाई चक्की समेत उसमें रखा अनाज जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। जानकारी के मुताबिक अर्जुन पुत्र रमाकांत गोस्वामी गांव में ही एक झोपड़ी बनाकर गेंहू पिसाई का चक्की चलते हैं । आग लगने से वहां रखा सरसों तथा अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से आटा चक्की को भी भारी क्षति पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
What's Your Reaction?

