क्षेत्र पंचायत सदस्य की निर्मम हत्या, शव झाड़ियों में फेंका

Jun 4, 2026 - 18:55
 0  268
क्षेत्र पंचायत सदस्य की निर्मम हत्या, शव झाड़ियों में फेंका

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के मंझरिया ग्राम पंचायत अंतर्गत जयराम पुर गांव के मोड़ के पास झाड़ियों में नग्न अवस्था में फेंका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने कुछ ही देर में शव की शिनाख्त कोतवाली थानाक्षेत्र के सोनूपार चौकी अंतर्गत देवरांव गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य 35 वर्षीय मदन जायसवाल पुत्र राम अवतार के रूप में की । जानकारी के मुताबिक मदन अपने घर पर ही किराने की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे । गुरुवार की सुबह उनके शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया । बीते चार महीनों में मदन के परिवार से तीन लोगों की अर्थी उठ चुकी है । पहले मदन के बड़े भाई राजेश और फिर उनकी माँ परलोक सिधार गईं । और अब मदन की मौत ने परिवार को बेसहारा कर दिया । मदन की मौत से गांव में मातम सा छा गया । मृतक अपने पीछे पत्नी समेत चार बेटों को रोता बिलखता छोड़ गया । प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । फिलहाल घटना के सभी बिंदुओं की जाँच पड़ताल की जा रही है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow