आम बीनने गई तीन बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत

Jun 19, 2024 - 19:06
 0  373
आम बीनने गई तीन बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत

आलोक बरनवाल INewsUP

 रुधौली बस्ती । वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सोनौरा पाठक गांव में तीन नाबालिग बच्ची द्वारा आम बीनने गए थे।तभी भीषण गर्मी को देखते हुए कुछ ही दूर पर स्थित तालाब में स्नान करने लगे। अचानक उन लोगो का पैर गहरे पानी में चले जाने से डूब गए जहा पर उनकी मौत हो गई। गांव के अन्य बच्चों द्वारा उनके परिजनों को सूचना दी गई जिससे लोग बच्चे को निकालने के लिए भारी संख्या में इकट्ठा होकर तलाश किया।जिसमे से तीन नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने शव का शिनाख्त करवा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस संबंध में घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस क्षेत्राधिकारी बस्ती सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने जानकारी दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow