चूड़ा मिल के पिकअप से 74 हजार चोरी

Dec 26, 2023 - 08:47
 0  40
चूड़ा मिल के पिकअप से 74 हजार चोरी

संदीप चौरसिया INewsup

कुदरहा बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज पुल पर खड़ी पिकअप से 74 हजार 400 रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष लालगंज जितेंद्र सिंह ने मुंशी और चालक से पूछताछ की और उन्हें अपने साथ थाने ले गए।जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब पांच बजे लालगंज थानाक्षेत्र के जिभियांव चूड़ा मिल से चूड़ा लादकर चालक पप्पू प्रजापति और मुनीम संदीप यादव खलीलाबाद संतकबीरनगर गए थे। वहां से लौटकर आने पर लालगंज पुल पर पिकअप खड़ी कर दोनों चाय पीने लगे। आरोप है कि पिकअप की डिकी में रखे 74 हजार 400 रुपये किसी ने चुरा लिया। चालक पप्पू प्रजापति ने डायल 112 पर फोन करके सूचना दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow