तहसीलदार को मिली गला काटने की धमकी
आलोक बरनवाल INewsUP
रुधौली बस्ती । सोनहा थानाक्षेत्र के खमहरिया गांव में धड़ल्ले से खनन माफियाओं द्वारा मिट्टी खोदा जा रहा है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने तहसीलदार से की थी। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार पंकज गुप्ता ने मिट्टी खनन करने वाले लोगों से परमिशन की कॉपी मांगा, जिस पर वे लोग भड़क उठे और सर काटने को धमकी दे डाले।जिस पर नाराज प्रशासनिक अधिकारियों से लोगो की कहासुनी हो गई।इस दौरान कुछ बिगड़े बोल भी निकल पड़े को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मीडियाकर्मियों ने जब इस प्रकरण को लेकर तहसीलदार पंकज गुप्ता से वार्ता की गई तो पता चला कि खनन माफियों को बिना परमिशन की मिट्टी खुदाई करने पर जांच टीम गई थी जिससे मौजूद लोगो भड़क कर उल्टा सीधा कहने लगे। वायरल वीडियो के आधार पर तहसीलदार ने सोनहा पुलिस को घटना की जानकारी दी , तथा आरोपी अवधेश, घनश्याम, श्रीलाल निवासी आलेहकुइन्या को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करने की बात की ।
What's Your Reaction?

