फूड विभाग की टीम ने संग्रहित किया 6 नमूने, शिकायत पर हुई छापेमारी

Jun 12, 2025 - 22:49
 0  94
फूड विभाग की टीम ने संग्रहित किया 6 नमूने, शिकायत पर हुई छापेमारी

अजमेर अली INewsUP

 ब्यूरो चीफ, गोरखपुर । आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य और मिलावटखीरो पर कार्रवाई को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग पूरी तरीके से सतर्क और सजग है । शासन के मंशा के अनुसार कार्य करते हुए सहायक आयुक्त खाद्य डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में फूड विभाग की टीम ने धर्मशाला के पास चंपारण मीट शॉप पर छापेमारी की कार्रवाई की गई टीम ने वहां से मटन का नमूना लिया गया ,बिरयानी की शॉप से चार नमूने और भगत चौराहा स्थित मुस्कान रेस्टोरेंट से चटनी के नमूने संग्रहित किए गए हैं कुल 6 नमूने संग्रहित का प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा गया है ।सहायक आयुक्त खाद्य डॉ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य विभाग द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है जहां पर शिकायत मिल रही है वहां पर टीम को भेज कर जांच कराई जा रही है । नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा जा रहा है जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी । यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow