आउटसोर्स कर्मचारियों की मासिक समीक्षा बैठक करें जिम्मेदार--नगर आयुक्त
अजमेर अली ब्यूरो चीफ INewsUP
गोरखपुर।नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा नगर निगम में कार्यरत समस्त आउटसोर्सिंग कर्मचारी की बैठक की गई एवं उनके कार्यों की समीक्षा भी की गई जिसमें समस्त विभाग अध्यक्ष समस्त जोनल अधिकारी उपस्थित थे नगर आयोग द्वारा समस्त कर्मचारियों का डाटा चेक एवं आधार वेरीफिकेशन करने का निर्देश दिया गया एवं उनसे नाम कार्य एवं कब से नगर निगम में कार्यरत एवं अन्य जानकारी ली गई नगर आयुक्त द्वारा समस्त विभाग अध्यक्षों एवं जोनल अधिकारियों तथा समस्त अवर अभियंताओं को अपने अधीन कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारी के कार्यों की मासिक प्रगति एवं समीक्षा बैठक करनी हेतु निर्देश दिया गया वर्तमान में नगर निगम में कुल 3202 आउट सोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं जिसमें से 41 कंप्यूटर ऑपरेटर भी शामिल है एवं विभिन्न पद यथा बेलदार माली, पंप ऑपरेटर, सहायक बिल वितरण कर्मचारी, एवं चपरासी शामिल है समस्त आउटसोर्स कर्मचारी को आम जनता के प्रति ईमानदार और अच्छे से पेश आने सौहार्दपूर्ण तरीके से बात करने उनके साथ बुरा पेश में आने हेतु निर्देश दिया गया नगर आयुक्त द्वारा समस्त कर्मचारियों को अच्छा प्रदर्शन करने पर जोर दिया गया तथा यह बताया गया कि जो भी कर्मचारी अपने कार्यों में सुधार नहीं ला रहे हैं उन्हें आखिरी मौका दिया जाता है इसके बाद उन्हें कार्य से निकाल दिया जाएगा कर्मचारियों को नगर निगम के प्रति वफादार वही ईमानदार रहने का सुझाव दिया गया इसके अलावा समस्त आउटसोर्स कर्मचारी अपने जॉन से संबंधित जोनल अधिकारी को अपने कार्यों के प्रति रिपोर्ट करेंगे समस्त विभाग अध्यक्ष मासिक बैठक करेंगे कर्मचारी अपने कार्यों का निर्वहन अच्छे तरीके से करें एवं अपने कार्यों से नगर निगम में अपनी पहचान बनाएं
What's Your Reaction?

