कैमरा लगवाने पर थानेदार ने फूलमाला पहनाकर किया सम्मानित
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । मुंडेरवा थानाक्षेत्र के छपिया लुटावन गाँव के एक मकान पर तीन सीसीटीवी कैमरा लगवाने पर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार गोंड ने फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर मकान मालिक को सम्मानित किया है । मिशन ऑपरेशन दृष्टि व हर घर कैमरा अभियान के तहत रविवार को थानाक्षेत्र के छपिया लुटावन गाँव निवासी सुग्रीव प्रसाद पांडेय ने तीन कैमरा लगवाया है । थानाध्यक्ष कमलेश कुमार गोंड ने बताया कि ऑपरेशन दृष्टि अभियान के तहत सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश पर कैमरा लगा है, इस प्रकार की पहल करने से क्षेत्र की तमाम घटनाओं पर अंकुश लगने के साथ ही चोरी,छिनैती,मारपीट आदि घटनाओं के खुलासे में आसानी होगी ।
What's Your Reaction?

