हवन पूजन करके विश्व कप में भारतीय टीम के जीत की प्रार्थना
सुग्रीम कुमार INewsUP
धनघटा/पौली संतकबीर नगर । विश्व कप क्रिकेट में भारतीय टीम की जीत की कामना की जा रही है। शनिवार को हैसर ब्लॉक, के समिति में स्थित मुन्नीलाल राम विलास, इंटर कॉलेज परिसर में हवन पूजन हुआ। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की अब तक सभी मैच जीतने वाली टीम से फाइनल मुकाबले भी जीतने की उम्मीद जताई जा रही है। विद्यार्थियों ने एक स्वर में ऑल द बेस्ट इंडिया, का नारा लगाते हुए खुशी जताई प्रबंधक गिरधारी लाल ने कहा कि जिस फार्म में भारतीय बल्लेबाज हैं। कहीं से कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे तीसरी बार क्रिकेट का विश्व कप भारतीय टीम अपने देश के नाम करेगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नागेंद्र पाल, घनानंद मिश्र, लोकेश शुक्ला, अनूप पांडे, सत्य प्रकाश, सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

