सरयू स्नान करने जा रही महिला की हादसे में मौत
सूरज मिश्रा INewsUP
मुंडेरवा बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा महादेवा मार्ग के मरवटिया मोड़ पर कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित बाइक से गिरकर पीछे बैठी महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया । मुंडेरवा थानाक्षेत्र के अमरडोभा निवासी 55 वर्षीय कुशलावती देवी रविवार की सुबह करीब 7 बजे अपने बेटे अनिल के साथ नौरहनी घाट पर स्नान करने जा रही थी। जैसे ही वह जिभियांव चौराहा से पहले मरवटिया मोड़ पर पहुंची ही थी कि रोड पार कर रहे कुत्ते को बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गया और वह बाइक से गिर गई । जिससे कुशलावती देवी को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हे मृतक घोषित कर दिया । मौत की सूचना पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक कुशलावती देवी के पांच बच्चे हैं जिसमें एक बेटा और एक बेटी की शादी हो गई है। जबकि तीन बच्चों की अभी शादी नहीं हो पाई है । मृतक कुशलावती देवी के पति और एक बेटा प्रदेश में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का भरणपोषण करते हैं ।
What's Your Reaction?

