सांसद ने उठाई NH-31 को फोरलेन बनाने की मांग, परिवहन मंत्री से मिले

Jul 25, 2025 - 10:38
 0  24
सांसद ने उठाई NH-31 को फोरलेन बनाने की मांग, परिवहन मंत्री से मिले

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

गाजीपुर। सांसद अफजाल अंसारी ने आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर गाजीपुर-हाजीपुर NH-31 को फोरलेन बनाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि यह मार्ग पहले से नेशनल हाईवे है, इसलिए भूमि अधिग्रहण की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूर्वांचल की आवाज़ माने जाने वाले अफजाल अंसारी, जो स्वर्गीय मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं, हमेशा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनकी इस पहल से उत्तर प्रदेश और बिहार के लाखों लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow