दवा खाने से सेना के जवान की हालत बिगड़ी, रेफर

Jan 15, 2024 - 14:33
Jan 17, 2024 - 10:57
 0  184
दवा खाने से सेना के जवान की हालत बिगड़ी, रेफर

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी सेना में तैनात जवान की सिरदर्द की दवा खाने से हालत बिगड़ गई थी, जिसका इलाज कराकर दूसरे दिन जवान वापस घर लौट आया । थानाक्षेत्र के खैराटी गाँव निवासी राम सुभग का 32 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार गुजरात प्रदेश प्रांत में थल सेना का जवान है, चर्चा थी कि पिछले हफ्ते छुट्टी से लौटे जवान ने पड़ोसी जनपद सन्तकबीरनगर के महुली थानाक्षेत्र की एक अल्पसंख्यक समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया था । अस्पताल से लौटे अनिल कुमार ने बताया कि विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना गलत है, एक्सपाइरी डेट की दवा खाने से तबियत बिगड़ गई थी अब पूरी तरह ठीक हूं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow