सड़क सुरक्षा कानून का पालन न होने से बढ़ रही है दुर्घटनाएं
सूरज मिश्रा INewsUP
मुंडेरवा बस्ती । सड़क पर बढ़ रहे दुर्घटनाओं को लेकर सरकार ने कई नियम जारी किया है जिससे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को रोका जा सके लेकिन इसके बाद भी सरकार के प्रयासों और नियमों का कोई मतलब नहीं दिख रहा है सरकार ने न्यू मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार नाबालिक बालको तथा बालिकाओं को ड्राइविंग करने की अनुमति नहीं है तथा दो पहिया गाड़ियों पर दो से अधिक लोगों के बैठकर जाने का भी अनुमति नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी आज तक इस नियम का कोई पालन होता नहीं दिख रहा है जिसके कारण रोड पर प्रतिदिन अनेक आकस्मिक घटनाएं होती हैं जिसमें लोगों की जान भी चली जाती है पकड़े जाने पर उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही किया जा सकता है लेकिन उसके बावजूद भी प्रदेश में इस नियम का कहीं भी पालन करता हुआ नहीं पाया जा रहा है वहीं थाना लालगंज क्षेत्र के बनकटी की तरफ से मुंडेरवा जाने वाले ट्रैकों और ट्रेक्टर ट्रालियां पर अधिक मात्रा में गन्ना को लाद कर ले जाने पर ऊंचाई वाली जगह तथा मोड़ों पर ट्रैक्टर को और ट्रैकों को मोड़ने में तथा वाहन चलाने में समस्या होती है तथा कभी-कभी गन्ना अधिक लोड होने की वजह से भीड़भाड़ वाली जगह पर ट्रैक्टर तथा ट्रैकों के अनियंत्रित होकर दुर्घटना का विषय बना रहता है क्योंकि बीते दिनों में ट्रैको तथा ट्रैक्टरों के ट्रालियों से गन्नों को अधिक मात्रा में ले जाने पर अनेक दुर्घटनाएं देखने को मिल रही हैं लेकिन इसके बावजूद भी ट्रैक्टरों के ट्रालियों और ट्रैकों पर अधिक मात्रा में गन्ना का लोडिंग कम नहीं हो रही है जिसके कारण आने जाने वाले व्यक्तियों में दुर्घटना होने का विषय बना रहता है।
What's Your Reaction?

