एसडीएम ने अलाव व रैन बसेरे का किया औचक निरीक्षण

Jan 14, 2024 - 13:16
 0  148
एसडीएम ने अलाव व रैन बसेरे का किया औचक निरीक्षण
बनकटी नगर पंचायत में रैन बसेरे का निरीक्षण करते एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती- उपजिलाधिकारी गुलाबचंद्र ने शनिवार को बनकटी नगर पंचायत की प्रमुख चौराहे व कस्बों पर जल रहे अलाव व रैन बसेरा स्थल का औचक निरीक्षण किया। शाम करीब 5 बजे नगर पंचायत के धुसनाखोर में स्थित रैन बसेरा पहुंचे जहां 10 बिस्तरों समेत अलाव की व्यवस्था दुरुस्त पाये जाने पर एसडीएम ने व्यवस्था की तारीफ करते हुए नगर पंचायत कार्यालय लिपिक आशीष श्रीवास्तव से नगर पंचायत क्षेत्र में कुल जल रहे अलाव की व्यवस्था के बारे में पूछताछ किया गया, जिसपर कार्यालय लिपिक ने नगर पंचायत के देईसांड़,मथौली,बनकटी, पीएचसी परिसर, थाना परिसर, पंखोबारी पेट्रोल पंप व बर्रोहिया समेत कुल 36 जगहों पर अलाव जलने की समुचित व्यवस्था की जानकारी दी । एसडीएम ने कस्बे में घूम रहे बेसहारा व्यक्तियों को रैन बसेरा में स्थान दिलवाने तथा लगातार अलाव जलाने का निर्देश दिया । रैन बसेरे के निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद लोगों से एसडीएम ने बातचीत कर कहा कि यदि आपके घर कोई अतिथि आये और ठंडक में रहने या ओढ़ने के लिए पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध न होने की दशा में इस रैन बसेरे में सोने के लिए भेजा जा सकता है । एसडीएम ने नगर पंचायत परिक्षेत्र के प्रमुख चौराहों एवं स्थानों पर अलाव जलने की व्यवस्था का जायज़ा लेते हुए कहा कि ठंड से बचाव हेतु जलाए जा रहे अलाव व रैन बसेरे का पुनः औचक निरीक्षण किया जाएगा और कमियां मिलने पर कार्यवाही की जाएगी । इस अवसर पर निखिल श्रीवास्तव, प्रवेश दुबे,अतुल पाल,भगवानदीन आदि मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow