भाजपा नेता ने गणतंत्र दिवस पर क्षेत्रवासियों को दी बधाई
असलम खान INewsUP
भानपुर बस्ती । रूधौली विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर संयोजक पचारी कला निवासी जय प्रकाश जायसवाल ने क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देकर मिठाइयां खिलाई l जय प्रकाश जायसवाल ने कहा कि ये दिन देशप्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। इस दिन भारत ने एक पूर्ण गणतंत्र के रूप में अपनी स्वतंत्रता हासिल की थी। 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू हुआ, जिससे भारत न केवल संप्रभु और समाजवादी देश बना बल्कि धर्मनिरपेक्ष और गणतंत्रात्मक देश भी कहलाया। ऐसे में इस दिन देश के राष्ट्रपति देश की राजधानी यानि दिल्ली के राजपथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और अपने भाषण से लोगों को मन में नई उमंगें भरते हैं। इससे अलग इस दिन, देश भर में कई कार्यक्रम और समारोह भी आयोजित होते हैं।
What's Your Reaction?

