मेरे नबी,प्यारे नबी... की सदाओं से गूंज उठा गगन

Sep 16, 2024 - 23:54
 0  81
मेरे नबी,प्यारे नबी... की सदाओं से गूंज उठा गगन

अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर - ग्राम सभा रायपुर पीपीगंज मे जश्ने ईद मिलादुन्नबी धूम धाम से मनाया गया । क्षेत्र के तमाम अकीदतमंदों ने या नबी,मेरे नबी,प्यारे नबी की सदाओं के बीच जुलूस निकाला । ,अकीदतमंदों ने बताया कि अल्लाह ने समय-समय पर धरती पर अपने नबी भेजे, जिन्हें पैगंबर कहा जाता है. हजरत मोहम्मद सल्लाहू अलैहिस्सलाम को अल्लाह का आखिरी नबी कहा जाता है. इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्म सऊदी अरब के मक्का में साल 570 ई. में इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को हुआ था। कहा जाता है कि, पैगंबर मुहम्मद ने इस्लाम के महत्व को समझाने के लिए कई कठिनाइयों का सामना किया, दुश्मनों के जुल्म भी सहे और अल्लाह के संदेशों को लोगों तक पहुंचाया. इसलिए ईद-ए-मिलाद-उल-नबी का दिन नबी मुहम्मद सल्लाहू अलैहिस्सलाम जन्मदिन के रूप मे मनाया जाता है। जीवन और उनके संदेशों को समर्पित है. भारत के साथ ही मिलाद-उन-नबी का जश्न श्रीलंका, यूनाइटेड किंगडम, पाकिस्तान, बांग्लादेश, रूस और जर्मनी जैसे कई देशों में मनाया जाता है. मुस्लिम बहुल देशों में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश भी होता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow