रेडक्रॉस सोसाइटी के चुनाव में चैयरमैन, कोषाध्यक्ष सहित दस कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित
डॉ अनिल श्रीवास्तव और हरिओम श्रीवास्तव के अनुभव ने अपनी टीम को दिलाया बहुमत
अश्वनी कसौधन INewsUP
बस्ती । भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बस्ती का चुनाव राजकीय इंटर कॉलेज के मल्टीपर्पज हाल में सम्पन्न हुआ। चुनाव में कुल 369 मतदाताओं में से 264 मतदाताओं ने अपने मतो का प्रयोग कर कार्यकारिणीके दस सदस्यों का चुनाव किया फिर निर्वाचित दस सदस्यों ने सभापति, उपसभापति और कोषाध्यक्ष को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया। संगठन को सुचारू रूप से चलने के लिए सचिव को भी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मनोनीत किया।
बताते चलें कि रेडक्रॉस सोसाइटी का चुनाव पिछले तीन सालों से प्रक्रिया में आने के बावजूद किसी न किसी वजह से टलता जा रहा था, इस बात चुनाव अपने निर्धारित तिथि में सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान को जिम्मेदारी सौंपी थी। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले पहुंचे एडीएम, एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक और रेडक्रॉस द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर अखिलेन्द्र शाही ने अपने निगरानी में चुनाव प्रक्रिया शुरू कराया और परिणाम घोषित होने तक चुनाव स्थल पर डटे रहे।
रेडक्रॉस सोसाइटी के चुनाव दो गुटों पहला कुल्वेंद्र सिंह मजहबी गुट से दस और दूसरा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अनिल श्रीवास्तव तथा हरीओम श्रीवास्तव के गुट से दस तथा एक स्वतंत्र उम्मीदवार कुलदीप सिंह सहित कुछ 21 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी क़िस्मत आजमा रहे थे, दिनभर चले काटें की टक्कर में मतदाताओं ने पहले गुट के दो उम्मीदवार कुल्वेंद्र सिंह और हरीश सिंह के सिर जीत का सेहरा बांधा तथा दूसरे गुट डॉ अनिल श्रीवास्तव और हरिओम श्रीवास्तव के नेतृत्व वाले गुट के आठ उम्मीदवार डॉ प्रमोद चौधरी, लक्ष्मी कांत पांडेय, राजेश ओझा, अशोक सिंह, संतोष सिंह, इमरान अली, उमेश कुमार श्रीवास्तव और राहुल श्रीवास्तव कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।
कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मौजूद अधिकारियों और ऑब्जर्वर के समक्ष डॉ प्रमोद चौधरी को चेयरमैन, लक्ष्मीकांत पांडे को वाइस चेयरमैन, राजेश ओझा को कोषाध्यक्ष को निर्वाचित किया और रंजीत श्रीवास्तव को सचिव के पद पर मनोनीत किया।
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एक स्वायत्त संगठन है जो स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा राहत और मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए काम करता है। सोसाइटी के उद्देश्यों में सशस्त्र बलों के बीमार और घायल सदस्यों को सहायता प्रदान करना, मातृत्व और बाल कल्याण कार्यक्रम चलाना, और महामारी और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत कार्य करना शामिल हैं । इस चुनाव के परिणाम से यह उम्मीद की जा सकती है कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बस्ती में अपने कार्यों को और भी प्रभावी ढंग से चलाएगी। नए पदाधिकारियों और सदस्यों को अपने कार्यों को सुचारु रूप से चलाने और सोसाइटी के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए शुभकामनाएं।
What's Your Reaction?

