एक सप्ताह पूर्व विवाहित बिटिया का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Mar 21, 2024 - 12:10
 0  56
एक सप्ताह पूर्व विवाहित बिटिया का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

आलोक बरनवाल INewsUP

रूधौली बस्ती । थाना क्षेत्र के रुधौली नगर पंचायत के शहीद कीर्तिकर निषाद नगर वार्ड के बडडीहा गांव में एक नवविवाहित महिला का शव बुधवार की देर शाम को उसी के घर के भीतर फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया। घटना के बाद परिजन मृतका के दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ रुधौली सत्येंद्र भूषण तिवारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से बातचीत की, इसके अलावा विधि विज्ञान टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मिली जानकारी के अनुसार रुधौली थाना क्षेत्र का लंगडी गंधारिया निवासी कैलाश की बेटी काजल का विवाह शहीद कीर्तिकर निषाद नगर वार्ड के बडडीहा निवास मुकेश के साथ गत 13 मार्च को सरघाट देवी मंदिर पर हुई थी, बुधवार की देर शाम नवविवाहिता का शव उसी के घर में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। घटना के बाद मृतका के परिजन शव का दाह संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच पिता कैलाश कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को दाह संस्कार करने से रोकते हुए कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow