चेकिंग के दौरान बंधे से अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार
अजमेर अली ब्यूरो चीफ INewsUP
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के मार्गदर्शन में राजघाट थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विकास कुमार कांस्टेबल गुलफाम, कांस्टेबल सुनील यादव हार्वर्ड बंधे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे कि एक इसी दौरान एक संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुआ है । गिरफ्तार युवक का का आपराधिक रिकार्ड खंगाल गया तो उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं । गौरतलब है कि आजकल युवा पीढ़ी भी असलहे व मोबाइल की शौकीन है अपने शौक को पूरा करने के लिए अपराधी घटनाओं को भी करने से गुरेज नहीं करते है ।
What's Your Reaction?

