कुदरहा लालगंज मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप, बाल बाल बचे राहगीर
संदीप चौरसिया INewsUP
कुदरहा, बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के कुदरहा लालगंज मार्ग पर तेज हवा और हल्की बारिश के चलते करीब दो सौ मीटर लालगंज मार्ग पर पेड़ गिर गया जिससे आवागमन बाधित हो गया । काफी देर तक राहगीर परेशान रहे और देखते देखते लंबी जाम लग गई । जानकारी के मुताबिक रामजानकी मार्ग के कुदरहा बाजार से निकलकर कुदरहा लालगंज होते हुए महादेवा जाने वाले मार्ग पर करीब दो सौ मीटर आगे रामजानकी मंदिर के पास पुराना सिरसा का विशालकाय पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि जब पेड़ गिरा तो वहां से कोई गाड़ी नहीं गुजर रही थी। पेड़ गिरने से पूरी तरह से बंद हो गया। गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। कुछ वाहन चालकों ने गांव की सड़क से निकलने का प्रयास किया, जिससे वहां भी जाम की स्थिति बन गई।
What's Your Reaction?

