बस्ती में कारोबारी के घर सीबीआई का छापा, जाने क्या है पूरा मामला
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । दुबौलिया थाना क्षेत्र के साँड़पुर (चपरा) गांव में गुरुवार की सुबह दिल्ली से आई सीबीआई की 6 सदस्यीय टीम रंजीत भारती नाम के एक व्यवसायी के घर छापेमारी करने पहुंच गई । कुछ ही देर में छापेमारी की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई । जानकारी के मुताबिक रंजीत भारती कृष्णा ऐग्रो फर्म का मालिक है और छत्तीसगढ़ प्रांत के 6 किसानों से 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो एजेंटों के साथ साल 2016 में जेल भी जा चुका है । सूत्रों की माने तो एक महिला सहित 6 सदस्यों के साथ साँड़पुर(चपरा) पहुंची सीबीआई की टीम घर के अन्दर तमाम दस्तावेज को खंगालने में लगी है ।
What's Your Reaction?

