रिहायशी मकान की दीवाल गिरी, दो बच्चियां घायल
सूरज मिश्रा INewsUP
मुंडेरवा बस्ती । मुंडेरवा थानाक्षेत्र के लहरी गाँव में गुरुवार की सुबह रिहायसी मकान की दीवार गिरने से घर के अंदर सो रही दो मासूम बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय भेज दिया, जहां इलाज चल रहा है। लहरी निवासी राकेश गौड़ मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी का काम कर परिवार का भरण पोषण करता है जबकि दो बेटियां व तीन बेटों के साथ उसका पूरा परिवार गाँव में ही रहता है । गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे कच्चे मकान की दीवार अचानक गिर गई जिससे मकान में एक चारपाई पर सो रही राकेश की 12 वर्षीय बेटी सलोनी व 10 वर्षीय शालिनी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने दीवाल के नीचे दबी बच्चियों को बाहर निकलवकर अस्पताल भेजवाया ।
What's Your Reaction?

