पत्नी का फोटो लगाकर रील बनाने वाले पर दर्ज होगा मुकदमा-- सीओ सिटी

Jul 30, 2025 - 12:08
Jul 31, 2025 - 15:38
 0  172
पत्नी का फोटो लगाकर रील बनाने वाले पर दर्ज होगा मुकदमा-- सीओ सिटी

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बस्ती । कलवारी थानांतर्गत एक गांव निवासी युवक अपनी पत्नी का फोटो लगाकर अश्लील गानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था । परदेश में रहकर रील बना रहे अपने पति की इन हरकतों से तंग पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी । गुरुवार को पीड़िता एक बार फिर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची जहां सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया ।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में लिखा है कि पंजाब प्रांत में रह रहा कलवारी थानाक्षेत्र का निवासी उसका पति रियाज अहमद इंस्टाग्राम आईडी से मेरा(पीड़िता) फोटो लगाकर अभद्र गाने पर रील बना रहा है, इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow