मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत मामले में आया नया मोड़
एएसपी व सीओ समेत फॉरेंसिक टीम ने किया घटनास्थल की जांच
राजन चौधरी INewsUP
लालगंज,बस्ती। थानाक्षेत्र के थाल्हापार गांव में चार दिन पूर्व शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मासूम की मौत मामले में पीएम रिपोर्ट में गला घुटने से मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार की दोपहर लालगंज पुलिस सहित अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत व क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह यादव तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर विभिन्न पहलुओं की जांच पड़ताल कर परिजनों से पूछताछ किया तथा घटना स्थल पर मिला गांठ लगा हुआ दुपट्टा पुलिस कब्जे में लेते हुए साथ ले गई । जानकारी के मुताबिक थाल्हापार गांव निवासी सतई चौधरी की चार बेटियां व एकलौता सबसे छोटा 8 वर्षीय बेटा आर्यन था । बीते शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम आर्यन की मौत हो गई । सतई चौधरी ने बताया कि उनकी पत्नी व दो बेटियां घर पर थीं जबकि बेटा आर्यन मकान के प्रथम तल पर खेल रहा था । कुछ ही देर में दूसरे मंजिल पर गई बेटी ने कमरे में अचेतावस्था में भाई को देखा और जोर जोर से चिल्लाने लगी । आसपास के लोग एकत्र हुए और मासूम को अचेतावस्था में पीएचसी बनकटी ले गए जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जहां जिला अस्पताल ले जाते रास्ते में उसकी मौत हो गई तथा उसी रोज शाम को गांव के पास कब्र में मासूम को दफन कर दिया गया । अगले दिन रविवार को पिता की मांग पर नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह व प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक की पुलिस टीम ने कब्र में दफन मासूम के शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था । पीएम रिपोर्ट में गला घुटने से मौत का मामला सामने आने पर मंगलवार को पुलिस अधिकारियों समेत फॉरेंसिक टीम द्वारा थाल्हापर गांव पहुंच कर करीब दो घंटे तक घटनास्थल की जांच पड़ताल कर मासूम के परिजनों से पूछताछ किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के विभिन्न पहलुओं व पीएम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है
What's Your Reaction?

