थाल्हापार में बहन ने ही की थी छोटे भाई की हत्या

Apr 19, 2026 - 10:34
 0  86
थाल्हापार में बहन ने ही की थी छोटे भाई की हत्या

राजन चौधरी INewsUP

 लालगंज । स्थानीय थानाक्षेत्र के थाल्हापार में हुए मासूम की संदिग्ध मौत में बड़ा खुलासा हुआ कि बहन के द्वारा ही भाई की मौत गला दबाने से हुई थी बीते 11 अप्रैल को आर्यन (8वर्ष) छत के कमरे में अचेत अवस्था में मिला जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए बनकटी सी एच सी लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा मासूम को मृत घोषित कर दिया गया था जिसके बाद परिजनों द्वारा शव को दफन कर दिया था लेकिन बाद में पिता के प्राथना पत्र पर शव को कब्र से निकल कर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया पुलिस को दी तहरीर में पिता ने बताया कि मेरी बड़ी बेटी और बेटा आर्यन छत पर थे जहां खेल व लॉलीपाप को लेकर दोनो के बीच झगड़ा हुआ था लड़की ने भाई की स्थिति को देखकर घबरा कर अपने बचाव में मासूम को कमरे में बन्द कर कुंडी लगा दिया और दुपट्टे का फंदा बना कर लटका दिया उसके बाद नीचे आकर जानकारी दी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow