शार्ट सर्किट से लगी आग में गृहस्थी का सामान राख

Apr 6, 2024 - 16:17
 0  103
शार्ट सर्किट से लगी आग में गृहस्थी का सामान राख

बालकृष्ण त्रिपाठी INewsUP

 बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के टेंगरिहा राजा में शनिवार की सुबह करीब 6 बजे एक मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार रामरती पत्नी स्व प्रेमचंद्र निवासी चिलवनिया की रिहायशी झोपड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगने से झोपड़ी में रखा मोबाईल, बर्तन, बक्सा, शौचालय का दरवाजा, गेहूं, चावल,सरसो,धान, सिलाई मशीन, टीवी, बारह हजार नकदी, मिक्सर मशीन, बेल्डिंग मशीन, सहित आदि। जरूरी सामान जल कर राख हो गया। साथ ही जीविका चलाने के लिए रखी गुमटी में किराने की दुकान भी जल कर राख हो गई। रामरती ने बताया सुबह लगभग 6 बजे विजली की शार्ट सर्किट हुई जिसकी चिंगारी से निकले आग ने रिहायशी झोपडी को अपने आगोश में ले लिया। और देखते ही देखते सारा सामान जल कर राख हो गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow